पेन चुराने के आरोप में बच्चे के साथ हैवानियत
कर्नाटक (Karnataka) में रायचूर के रामकृष्ण आश्रम में एक अमानवीय घटना सामने आई है। आश्रम के गुरुजी ने एक लड़के को कलम चुराने के जुर्म में बेरहमी से पीटा और उसे तीन दिन तक एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया। लड़के को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसकी आंखें सूज गईं।
पीड़ित तरुण कुमार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र है, गरीबी की वजह से वह आश्रम में रह रहा था। अपने सहपाठियों के साथ खेलते वक्त उसने एक कलम चुरा ली और उसके। सहपाठियों ने इसकी जानकारी आश्रम के गुरुजी को दे दिया। शिकायत। के बाद रामकृष्ण मठ के गुरुजी वेणुगोपाल ने तरुण की बेरहमी से पिटाई की।
छोटा बच्चा होने के बावजूद उसे तीन दिनों तक अंधेरे कमरे में बंद रखा गया। घटना का पता तब चला, जब तरुण की मां संयोग से रायचूर के स्टेशन रोड स्थित रामकृष्ण आश्रम में पहुंची।


