प्रेमिका से मिलने आए युवक को चोर समझ कर पीटा
यूपी, इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव से गजब का मामला सामने आया जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गया जिसे चोर समझ कर लोगो ने बंधक बनाकर पिटाई का मामला सामने आया।
आप को बता दे इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा मूंज में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को बुधवार रात ग्रामीणों ने चोर समझ कर पीटा और फिर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पुलिस के सिपुर्द कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि युवक एक घर में चोरी या छेड़छाड़ की मंशा से घुसा था। उसके पांच-छह साथी मौके से भाग निकले। पुलिस बंधक बनाकर पीटने के मामले की जांच कर रही है। साथ ही युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।


