SC-ST आरक्षण के मुद्दे पर आज भारत बंद, क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद ? जाने..
डेस्क, न्यूज। SC और ST में क्रीमीलेयर के लिए आरक्षण को लेकर आज यानी 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया गया है। क्रीमीलेयर (Creamy Layer) के लिए रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ कई दलित और आदिवासी संगठनों ने इस बंद का ऐलान किया। उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कई मांगो की एक लिस्ट भी जारी की है। भारत बंद को संगठनों के साथ-साथ अब कई राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल गया है।
भारत बंद पर फिलहाल अभी तक किसी भी राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है. हालांकि इसके बावजूद पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जनता की सुरक्षा के लिए आला अधिकारी सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। भारत बंद के दौरान परिवहन सेवाएं भी प्रभावित ही सकती हैं कुछ जगहों पर निजी दफ्तर भी बंद किए जा सकते हैं।


