एसोसिएशन आफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तर प्रदेश संबद्ध संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा समय-समय पर CHO के हितों में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में संविदा पर कार्यरत CHO की विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन ने जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपा है।
टीम में मांग किया कि AMS प्रणाली अर्थात समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों पर AMS लागू किया जाए केवल CHO पर लागू न किया जाए एवं भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार CHO का कैडर निर्धारित करते हुए 6 वर्ष की सेवा कर चुके सभी CHO को नियमित किया जाए एवं अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी 25000 + 15000 निर्धारित करते हुए वेतनमान में परिवर्तित कर दिया जाए। जैसे अन्य प्रदेश जैसे मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, मेघालय, मणिपुर में NHM के तहत CHO को 4800 ग्रेड पे के अनुरूप वेतन निर्धारण करते हुए महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। मांग किया कि AMS लागू करने वाले कैडर के लिए अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह वर्ष में 30 EL एवं 24 CL की व्यवस्था की जाए तथा सभी CHO को स्वैच्छिक ट्रांसफर की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
बस्ती जिलाध्यक्ष प्रवेश पटेल ने सभी CHO से अपील किया है कि 21 अगस्त से 27 अगस्त तक काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे एवं 28 अगस्त 2024 को उपमुख्यमंत्री के आवास का घेराव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने सभी से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।
डीएम कार्यलय में एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए पत्र को अग्रसारित करने का आग्रह किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रवेश पटेल, जिला संरक्षक अनीता पटेल, जिला महामंत्री निरंकुश शुक्ला, मनीष चौधरी, बबीता गिरी आदि उपस्थित रहे।


