परीक्षा में ड्यूटी नहीं करने पर तीन का वेतन कटा
गोरखपुर। कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा में ड्यूटी नहीं करना माध्यमिक विद्यालय की तीन शिक्षिकाओं को भारी पड़ गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डीआइओएस) ने इनका एक दिन का वेतन कटौती करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कहा है कि क्यों न एक दिन की सेवा बाधित मानते हुए सेवा पंजिका में आपका अंकन दर्ज कर दिया जाए। जिन शिक्षिकाओं पर कार्रवाई हुई है उन विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से डीआइओएस ने एक दिन का वेतन कटौती करते हुए वेतन बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
डीआइओएस डा. अमरकांत सिंह ने बताया कि डीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अंतर्गत गत 18 अगस्त इन्होंने को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की भी
लगी थी। इस दौरान राजकीय कन्या इंटर कालेज, सरदारनगर में जीव विज्ञान की प्रवक्ता भावना राना, इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कालेज की प्रवक्ता आयशा हक व एमपीपी आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रवक्ता रंजना गुप्ता की भी ड्यूटी लगी थी लेकिन इन्होंने ड्यूटी नहीं की थी। परीक्षा में ड्यूटी लगने के बाद भी इसको लेकर शिथिलता बरता जाना घोर लापरवाही का द्योतक है। इसे गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।


