स्मृति पर सम्मानित हुए होनहार; 5000 हजार...
बस्ती। जिले के विकास खंड कप्तानगंज के नकटीदेई बुजुर्ग गांव के निवासी स्व. उदय भान सिंह के स्मृति पर पौत्र द्वारा बच्चो को सम्मानित किया गया।
आप को बता दे कप्तानगंज के नकटीदेई बुजुर्ग गांव के निवासी स्व. उदय भान सिंह की स्मृति पर हर वर्ष की तरह पुत्र नरपति सिंह द्वारा पौत्र व्यवसाई राज दीप सिंह द्वारा इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज में हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस दौरान हरिओम गुप्ता पुत्र बिरजू गुप्ता एवं छात्रा अंतिमा तिवारी पुत्री दीनानाथ तिवारी को पांच - पांच हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश मणि त्रिपाठी, पदमपाडि पाठक, हरिशंकर मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, विजय वर्मा, मनोज वर्मा, कीर्ति पाण्डेय, रमेश वर्मा, मनोज वर्मा सहित कई मौजूद रहे।


