वाट्सएप हैक कर डाटा अमेरिका भेजने वाले छह युवक पकड़े गए
फर्रुखाबाद। पुलिस पुलिस व साइबर सेल की टीम ने एप के जरिये मोबाइल फोन और वाट्सएप हैक कर डाटा अमेरिका भेजने वाले छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, युवकों को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी व जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट निवासी उनके चालक मनोज कुमार के मोबाइल फोन को नौ जुलाई को गांव के ही राहुल ने हैक कर लिया। पुलिस ने शकुंतला देवी की तहरीर पर गांव राहुल समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। राहुल ने बताया कि वाहो प्रो एप के माध्यम से लोगों के वाट्सएप को हैक कर लिया जाता था और इसका डाटा अमेरिका
को भेजा जाता था।
एक मोबाइल फोन और उसका वाट्सएप हैक करने पर 24 घंटे में छह रुपये हैकर के खाते में आ जाते थे। घर बैठे रुपये कमाने के चक्कर में और लोग भी जुड़ गए। पुलिस की जांच में पता चला है कि वाहो प्रो एप का पंजीयन 12 सितंबर 2023 को हुआ था। एप अमेरिका के कैलिफोर्निया के सेन फ्रैंसिस्को शहर में बनाया गया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया एप द्वारा चोरी किए गए डाटा को किस तरह भेजा जाता था और यह किस काम आता था, इसकी जांच चल रही है।


