भारत ने बना ली डेंगू की वैक्सीन; ट्रायल शुरू...
Desk News: हर साल भारत में मानसून में डेंगू का प्रकोप देखने को मिलता है। देश के कई शहरों में डेंगू के डराने वाले मामले सामने आते हैं, जिनकी संख्या हजारों में होती है. पिछले कई सालों से डेंगू के डंक से जूझने के बाद भारत ने इससे निपटने के लिए वैक्सीन बनाया है, जिसका नाम DengiAll है। कमाल की बात यह है कि इसका क्लिनिकल ट्रायल (clinical trial) तीसरे चरण में पहुंच गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ICMR और Panacea Biotec ने भारत में डेंगू की वैक्सीन विकसित करने के लिए तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है. भारत की स्वदेशी टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन, DengiAll, Panacea Biotec द्वारा बनाई गई है।
इस ट्रायल में टेस्ट के लिए शामिल पहले व्यक्ति को बुधवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक में वैक्सीन लगाई गई।
तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 19 साइटों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें 10,335 से अधिक लोग शामिल होंगे।


