दाह संस्कार से इनकार; आरोपियों की गिरफ्तारी का मांग, पुलिस ने परिजनों...
बस्ती। रविवार की सुसुबाह नगर थाना क्षेत्र के पोखरा पेट्रोल पंप के निकट मिले दर्शन कुमार के शव को देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं।
पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को घर पर रखकर प्रदर्शन किया और पुलिस से आरोपियों पर केस दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग किया। मिली सूचना पर पहुँची पुलिस और आसपास के लोग परिजनों को समझाने में जुटे हुए हैं।
सन्दिन्ध परिस्थितियों में मिला था शव
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेढउआ गाँव के दिव्यांग दर्शन कुमार का शव सन्दिन्ध परिस्थितियों में पोखरा पेट्रोल पंप के निकट रविवार की सुबह मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। शाम 4 बजे दर्शन कुमार का शव लेकर परिजन घर पहुँचे उसके बाद आसपास गांव के तीन लोगों के मिलकर दर्शन की हत्या करने की बात कहकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप था कि तीनों लोगो ने मिलकर दर्शन की हत्या किया है और उन पर केस दर्ज होकर गिरफ्तारी हो तभी हम लोग शव का अंतिम संस्कार करेंगे।सूचना पर एसओ नगर पहुँच गये। और परिजनों को आरोपी पर केस दर्ज करके गिरफ्तारी करने की बात कहे।
सुबह अंतिम संस्कार को तैयार
करीब 4 घण्टे तक पंचायत चलती रही। परिजनों के माँग के मुताबिक एसओ ने आरोपियों के यहां छापेमारी किया हैं। काफी समझाने के बाद परिजन सुबह अंतिम संस्कार को तैयार हुए।


