ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हुआ यात्री, हुई मौत
बस्ती। जिले के गौर थाना क्षेत्र के टिनीच रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही पहुची पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिलास्पताल पहुँचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते हाइवे कप्तानगंज के पास उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के काली कुंज बैरिहवा मोहल्ला निवासी सिद्धार्थ आर्य 30 वर्ष पुत्र श्री राम आर्य रविवार की शाम बस्ती रेलवे स्टेशन से बभनान के पास अपनी बहन के घर जा रहा था।
परिजनों की माने तो अभी वह टेनिस स्टेशन के पास पहुंचा ही था कि अचानक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया जहां रास्ते में ले जाते समय कप्तानगंज के पास उसकी मौत हो गई।


