बस्ती में हुक्का बार संचालक सहित सात पर केस..
बस्ती। जिले के पुरानी बस्ती पुलिस ने ब्लैक पर्ल लाउज पचपेड़िया स्थित हुक्का बार संचालक सहित सात लोगों पर सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत केस दर्ज किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पचपेड़िया रोड स्थित रेस्टोरेंट ब्लैक पलं लाउंज पर छापा मारकर कार्रवाई की।
मौके पर नितिन श्रीवास्तव निवासी ब्लॉक, रोड बैरियाहवा, सूरज निवासी होली पुरवा थाना हुजुरपुर बहराइच, रजनी निवासी गदहाखोर कोतवाली, रंजीत निवासी गन्नापुर बल्दीराय सुल्तानपुर व अमर यादव निवासी धर्मनगर निवासी परसुपुर गोंडा और रवीन्द्र कुमार निवासी बहराइच और सौरभ वर्मा निवासी पिकौरा बक्श, त्रिपाठी गली को गिरफ्तार किया है। इनके पास आठ हुक्का भी मिला है। पुरानी बस्ती धानाध्यक्ष ने बताया कि सातों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।


