दूसरे दिन मिला नदी में डूबे साहिल का शव..
बस्ती। सोमवार को अमहट घाट पर डूबे साहिल के शव को एसडीआरएफ टीम ने कुआनो नदी से बरामद कर लिया है। शव मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया है।
बता दे शहर के तीन बच्चे रविवार दोपहर बाद करीब 3 बजे अमहट घाट पर कुआनो नदी में नहाने गए थे। इस दौरान एक किशोर नहाते समय गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते हुए देख साथियों ने शोर मचाया। लेकिन, तब तक साहिल लापता हो गया।
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के तूरकहिया गांधीनगर निवासी 12वर्षीय साहिल पुत्र विजय सोनकर अमहट घाट पर नहाते वक्त डूबी गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस तथा घर वाले मौके पर पहुंचे थे और साहिल की तलाश में जुटे थे।
सोमवार को एसडीआरएफ टीम ने कुआनो नदी से साहिल का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस के बाद परिवार में मातम छा गया है।


