दर्दनाक सड़क हादसा एक की मौत, तीन गंभीर
बस्ती। मंगलवार को भीषण सडक हादसा देखने को मिला। आप को बता दे की बस्ती जिले में हादसे थामने के नाम नही ले रहा है।
बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के सोनरबसा गाँव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार करीब 9 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार व डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर मे कार सवार एक व्यक्ति की मौत जिसमे पांच घायल हो गये।
दोनो वाहन के जोरदार टक्कर से कार के परखच्चे उड गये। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने सभी घायलो को एम्बुलेंस से सीएचसी हरैया भेजवाया। जहाँ प्राथिमक उपचार के बाद चिकित्सको ने तीन को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गाँव के पास नेशनल हाईवे पर आगे चल रही डीसीएम के अचानक ब्रेक लेने से पीछे से आ रही। तेज रफ्तार कार घुसी गई। दोनो वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड गये। कार के मलबे चार लोगों गंभीर रूप से फँस गये।
हाईवे पर चारो तरफ अफरातफरी का महौल बना रहा। घटना स्थल की तरफ आसपास के लोग दौडे ग्रामीणों ने घटना की सूचना छावनी पुलिस को दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद कार सवारो को निकाला। बाहर जिसमे आदित्य निवासी बुधई थाना कप्तानगंज की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल जिसे पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजवाया।
जहाँ चिकित्सको ने हायर सेंटर के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजावा दिया। कार सवार सभी लोगों अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। गंभीर रूप घायल युवक की पहचान अंकुर, सत्यम, अरिवंद निवासी दुबौली थाना कप्तानगंज के रूप मे हुई। घटना से परिजनों का रो - रो कर बुराहाल है।

.jpg)
