एक माह से गुल है कोठवा भरतपुर के तीन पुरवे की बिजली
बस्ती। ऊर्जा मंत्री के दावे को तार तार कर कर बिजली विभाग बता दे बहादुर ब्लॉक के नगर चौबाह फीडर अंतर्गत कोठवा भरतपुर के तीन पुरवे में एक माह से अधिक समय से अंधेरा छाया है। दो जुलाई को बरसात के दौरान पीपल का पड़ गिरने से पोल और ट्रांसफॉर्मर टूटकर गिर गया।
जिसके बाद से सप्लाई बाधित है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विभाग के जेई सहित उच्चाधिकारियों से की, लेकिन अभी तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।
ग्रामीण रामललन, हृदयराम, अशोक कुमार, सुरेश सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग के जिम्मेदारों ने उन्हें बताया है कि यह आपदा के अंतर्गत आता है। सही होने में समय लगेगा। इंतजार में एक माह से अधिक बीत गया लेकिन सप्लाई बहाल नहीं हुई।
ललित यादव का कहना है कि कंट्रोल रूम में भी आधा दर्जन से अधिक बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। विद्युत विभाग खंड द्वितीय से भी शिकायत की गई लेकिन वहां भी उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया गया।


