डॉक्टर बिटिया के लिए मांगा इंसाफ, निकाला कैंडल मार्च
बस्ती। कोलकाता में हुए रेजिडेंट डॉक्टर के हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की सरकार के लाचारी रवैया को देखते कैंडल मार्च निकाला गया।
बीजेपी आईटी सेल बस्ती के नेता नारायण मिश्र की अगुवाई में जिले के चिलमा बाजार में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। एवं पश्चिम बंगाल की सरकार को उचित कार्यवाही न करने के लिए विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बलवंत कुमार,शुभम चतुर्वेदी, अमरेंद्र चौधरी, कमलेश चौधरी, प्रिंस अग्रहरि, वीरेंद्र चौहान, रोहित चौहान,सुनील चौधरी, रामभेज मौर्य, दुर्गा अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


