आतंकी घटनाओं पर जम्मू कश्मीर में हाई लेवल बैठक
डेस्क, न्यूज। इस दौरान उप राज्यपाल (Deputy Governor) ने जम्मू डिवीजन में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए सेना, अर्धसैनिक बलों व जम्मू-कश्मीर पुलिस को समन्वय के साथ आतंकवाद निरोधक अभियान चलाने को कहा है।
उन्होंने इसके लिए सुनियोजित तरीके से अभियान चलाने की हिदायत दी, साथ ही आतंकियों के मददगारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए एलजी ने दिए हैं।
एलजी ने सभी सुरक्षा एजेंसियों (Security Agencies) को हिदायत दी कि इलाके से आतंकियों के सफाये के लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाने की जरूरत है। उपराज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया कि सीमा पार से शून्य घुसपैठ सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया जाना चाहिए।


