19 वर्षीय लड़की के सिर से निकाली गईं 70 सुइयां,तांत्रिक' ने..
भुवनेश्वरः बोलनगीर में एक 19 वर्षीय लड़की को बीमारी से ठीक करने के लिए उसके सिर में कई सुई चुभाने के आरोप में एक 'तांत्रिक' को गिरफ्तार किया गया है।
पीड़िता का भीमा भोई मेडिकल कॉलेज (Medical college) और अस्पताल में सफल इलाज किया गया। सर्जन ने लड़की के सिर से लगभग 70 सुइयां निकाली।
VIMSAR के निदेशक, भाभाग्रही रथ ने कहा कि तीन वरिष्ठ सर्जनों की भागीदारी में डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला। उन्होंने कहा कि, ऑपरेशन के बाद अब लड़की खतरे से बाहर है।


