शिव भक्तों की सेवा में तत्पर रहेगा सागर सेवा ट्रस्ट
... संस्था की ओर से कैंप कार्यालय इंदिरा भवन के पास विश्राम स्थल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और भंडारे का होगा आयोजन
बस्ती। सावन मास की त्रयोदशी को जलाभिषेक करने के लिए 29 जुलाई से 2 अगस्त तक शुरू हो रहे कांवड़ यात्रा में सड़क सुरक्षा के लेकर तत्पर रहने वाला सागर सेवा ट्रस्ट शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा में
अग्रणी भूमिका में दिखेगा। शिव भक्तों के लिए संस्था की ओर से निशुल्क विश्राम स्थल के अलावा ,लंगर और निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन होगा।जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
सागर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सड़क हादसे में घायलों की त्वरित मदद को लेकर चर्चित हाइवे देवदूत के नाम से प्रसिद्ध प्रमोद ओझा द्वारा बताया गया कि सागर सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य ही है समाजसेवा की दिशा में काम करना।सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से सागर सेवा ट्रस्ट का गठन किया गया है।
जिसमें घायलों की हर सम्भव मदद के अलावा समाज में कुछ बेहतर करना है। संस्था की ओर से कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों के लिए सागर सेवा ट्रस्ट के कैम्प कार्यालय कप्तानगंज के पिकौरा सानी पर शिव भक्तों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य कैंप के अलावा विश्राम स्थल और लंगर का आयोजन होना प्रस्तावित है।जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। ट्रस्ट से जुड़े सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांट दी गई है।


