पाकिस्तान में फूटा 'पेट्रोल बम' कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
डेस्क, न्यूज। महंगाई को लेकर जहां पकिस्तान का पहले से ही कमर तोड़ रखी है। बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद परेशान पाकिस्तानी आवाम पर एक बार फिर महंगाई का 'पेट्रोल' बम फूटा है। जी हां, महंगाई से त्राहिमाम पाकिस्तान आवाम (Helpless people of Pakistan) पर महंगे पेट्रोल का बोझ बढ़ गया है।
पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के साथ ही पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार Petrol-Diesel की कीमत 300 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गई हैं।
पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल के दामों में 9.99 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद पेट्रोल के दाम बढ़कर 275.60 रुपये हो गए हैं। वहीं डीजल के दामों में कीमत 6.18 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद डीजल प्रति लीटर 283.63 रुपये हो गया है।


