नोएडा में 'कार को बार' बनाने वालों पर एक्शन
डेस्क, न्यूज। नोएडा में शादी समारोह के दौरान खुली जगह पर 'कार को बार' बनाने वाले चार लोगों को जेल भेजा गया है। आरोपी सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन (113 Police Station) इलाके में स्थित सेक्टर 73 के एक बैंक्वेट हॉल (banquet hall) के पास शराब पी रहे थे। L इस दौरान पुलिस ने उस कार को भी सीज कर दिया है, जिसके अंदर बार स्थापित किया गया था।
पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, पकड़े गए लोग बैंक्वेट हॉल (banquet hall) की प्रबंधन टीम और मोडिफाइड कार में स्थापित बार के संचालक से हैं।
हालांकि, पुलिस ने ये नहीं बताया कि क्या उन्हें कोई शिकायत मिली थी या उन्होंने शादी समारोह (wedding ceremony) के मेहमानों या मेजबानों के खिलाफ कोई कार्रवाई की।


