तिसाह में हिन्दू परिवार 40 वर्षों से सबसे बड़ी बनाता है ताजिया
बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिसाह गांव में हिंन्दू परिवार 40 वर्षों से ताजिया बैठाता है। ताजिया सबसे बड़ी होती है।
तिराह गांव में राकेश उर्फ लड्डू लाल निवासी संतकबीर नगर ने अपने ननिहाल में नाना नानी मन्नत के रुप में ताजिया बैठाते है। इसके बाद लड्डू लाल ने अपने ननिहाल में कई बर्षों से सबसे बड़ी ताजिया स्वयं बनाकर बैठाते थे लेकिन राकेश उर्फ लड्डू लाल को 2021 में निधन हो गया। इसके बाद गौतम कुमार व अमित कुमार ने लड्डू लाल के सपनों को साकार करने के लिए ताजिया बनाकर बैठाने का कार्य कर रहे है। गौतम कुमार ने बताया कि हम मुम्बई में रहते है। परम्परा ना टूटे इसके लिए ताजिया बनाने के लिए दो पहले घर चले आते है। 18 फिट की ताजिया बनाने के लिए 20 हजार का खर्च है और बनाने में दो माह का समय लगा है। सभी लोग मिलकर कार्य कराते है।


