न्यूनतम वेतन होगा 25 हज़ार - वित्त मंत्री
डेस्क, न्यूज। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई 2024 को मोदी 3.0 कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। इस बीच कई बड़े ऐलान होने के कयास लगाए जा रहे हैं, केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि में योगदान करने के लिए वेतन की न्यूनतम सीमा में वृद्धि हो सकती है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि में योगदान करने के लिए अभी न्यूनतम वेतन 15,000 रुपये है। जिसे बजट में बढ़ाकर 25,000 रुपये किया जा सकते हैं। इस प्रस्ताव को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने तैयार किया है। जिसका ऐलान बजट में हो सकता है।


