इंसानी बस्ती के लिए नई जगह मिली !
Desk News: चांद पर रहने लायक गुफा मिली है। इन्हें मेयर ट्रांक्विलिटैटिस पिट भी कहते हैं। ये गुफा सी ऑफ ट्रांक्विलिटी में मिली है। ये गुफा 328 फीट गहरी है। इन गड्डों का तापमान चांद की बाकी सतह से थोड़ा ही बदलता है।
ज्यादा अंतर नहीं आता। यहां पर रेडिएशन का असर भी कम है, इसलिए यहां भविष्य में इंसानी बस्ती बनाई जा सकती है।
असल में यह गुफा एक गड्ढे के अंदर है. जो असल में प्राचीन लावा सुरंगें हैं। इटली में यूनिवर्सिटी ऑफ ट्रेंटो (University of Trento in Italy) के शोधकर्ता लियोनॉर्डो करेर ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह खुलासा किया है। उन्होंने NASA के लूनर रीकॉन्सेंस ऑर्बिटर द्वारा 2010 में ली गई तस्वीर और राडार डेटा की स्टडी की।


