10 मीटर एयर पिस्टल: मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज़ मेडल
पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने रचा इतिहास, कोई भारतीय महिला नहीं कर सकी ऐसा
निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता। मनु ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं। भारत का मौजूदा ओलंपिक में यह पहला मेडल रहा।


