फिर सस्ते होंगे मोबाईल रिचार्ज !
डेस्क, न्यूज। मोबाइल यूज़र्स के लिए काम की ख़बर है. मोबाइल यूज़र्स को लिए एक बार फिर से सस्ते रिचार्ज प्लान की खुशखबरी मिल सकती है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने इस महीने रिचार्ज प्लान्स को काफी महंगा कर दिया है।
बताया जा रहा है कि दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने एक नया प्रस्ताव पेश किया है, जिसके चलते रिचार्ज प्लान्स की कीमत कम हो सकती है। इसके तहत मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स सिर्फ वॉइस कॉल और SMS वाले प्लान्स को पेश कर सकती है, जैसा कि पुराने जमाने में हुआ करता था।
ट्राई ने इसके लिए एक कंसल्टेशन पेपर रिलीज किया है. TRAI ने इस कंसल्टेशन पेपर को रिव्यू ऑफ टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन 2012 पर रिलीज़ किया है।
TRAI ने इस प्रस्ताव पर अपने स्टेकहोल्डर्स से उनकी राय मांगी है. TRAI का यह प्रस्ताव आम यूज़र्स के लिए एक अच्छा कदम साबित हो सकता है।


