कप्तानगंज में पिंक-टॉयलेट’ में लटक रहा ताला, महिलाएं सार्वजनिक शौचालय इस्तेमाल करने को मजबूर..
बस्ती। महिलाओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत कप्तानगंज के चौराहे पर बनाए गए पिंक शौचालय पर हमेशा ताला लटकता रहता है।
जिससे महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ बंद पड़े इस शौचालय के बाहर फल व्यवसायी अतिक्रमण कर ठेला लगाकर दुकानदारी कर रहे हैं।
सरकार का सपना था की पिक टॉयलेट के जरिए महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। लेकिन इस शौचालय के दरवाज़े पर हमेशा ताला लटकता रहता है। जिसके कारण महिलाओं को इस शौचालय से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
पिंक-टॉयलेट का निर्माण कराया गया जिससे महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। कुछ माह पहले से बना यह पिंक-टॉयलेट अभी चालू नहीं हो सका। नगर पंचायत के धीमी कार्य को देखते हुए ऐसा लगता है कि कावड़ यात्रा में शामिल महिलाओं को भी इसका लाभ नहीं मिल सकेगा।


