ह्ररैया व सोनहा पुलिस द्वारा एक-एक दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
बस्ती। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में ह्ररैया तथा सोनहा पुलिस द्वारा एक-एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
ह्ररैया थाना प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलेश यादव तथा पुलिस टीम द्वारा ह्ररैया थाने पर पंजीकृत मुकदमा के संदर्भ में अभियुक्त रघुवीर पुत्र मुन्नू 20 वर्ष निवासी खटिकहिया थाना कलवारी बस्ती को सुबह 5:00 बेलाडे शुक्ला से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
सोनहा थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र तथा पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म हुआ पाक्सो एक्ट से संबंधित पंजीकृत मुकदमा के संदर्भ में वांछित अभियुक्त विनय कुमार पुत्र स्वर्गीय राजमन 23 वर्ष निवासी वया कला थाना सोनहा बस्ती सुबह लगभग 9 बजे सलटॉआ तिराहे सी गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।


