बस्ती पहुँची एवरेस्ट विजेता निशा कुमारी का हुआ स्वागत
बस्ती। भारत से लंदन तक कि साइकिल यात्रा करने के लिए एवरेस्ट विजेता निशा कुमारी आज बस्ती पहुँची वे हर्रैया थाना क्षेत्र के औद्यौगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा बाजार पहुंची विद्यालय में पहुंचने पर प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक व छात्र छात्राओं ने उनका स्वागत किया।
निशा कुमारी ने सबका धन्यवाद करते हुए। कहां की हम सबको पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए और हरे पेड़ों को काटने से बच्चे तथा दूसरों को भी काटने से रोके जिससे सांस लेने के लिए स्वच्छ ऑक्सीजन मिल सके।
महाराष्ट्र की रहने वाली निशा कुमारी ने 17 मई 2023 को माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने अपने इस सफर में हाथों की 9 उंगलियां भी खो दीं थी। निशा ने बताया था कि वहां पर -16 डिग्री तापमान रहता है। ऐसे में वहां चढ़ते समय हाथों के आगे की पोर गल गई थी।
निशा कुमारी ऐसे ही ढेर सारी अपने जीवन से जुड़ी बातों को विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शेयर किया। तथा विद्यालय में पौधों पर भी किया। और फिर अपने आगे की यात्रा पर निकल गई।


