बस्ती में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आम बीनने गई थी बच्ची...
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से शर्मनाक घटना सामने आई यहां आम बीनने गई लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया।
पूरा मामला बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का हैं जहां आम बीनने गई 12 वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ। मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता के शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित पिता ने शिकायत में बताया
आप को बता दे पूरी घटना 21 जुलाई की है। किशोरी के पिता ने कप्तानगंज पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी बेटी बाग में आम बीनने गई थी। जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वही पीड़िता बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रहा है।
दुष्कर्म की घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और किशोरी की मेडिकल लीगल के साथ आरोपी की तलाश में जुड़ गई पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मौके पर सीओ कलवारी ने घटना का मुआयना कर साक्ष्य इकट्ठा किया। इस के साथ ही फॉरेंसिक टीम पहुंची। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल के पास से साक्ष्य को लेकर अपने साथ ले गई। पुलिस का कहना है घटना की जांच विभिन्न पहलुओं पर की जा रही है।
पुलिस ने बताया
स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे ने बताया किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया जाएगा।


