सड़क हादसा, तीन की मौत, 49 घायल, 9 गंभीर..
यूपी। उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) में दिल्ली- बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग (Delhi- Bareilly National Highway) पर सड़क हादसा हुआ। जहां यूपी रोडवेज बस और वोल्वो में जबरदस्त टक्कर हुई। इस घटना में बस ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 49 यात्री घायल हो गए, जिसमें 9 हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सावन माह का सोमवार होने के कारण हाइवे पर ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया। इसी कारण मिलक में भैरव बाबा मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने से टक्कर हो गई।


