सीआरओ ने बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन,टॉफी-चॉकलेट..
आशीष चौधरी
खिलाया केक तो बच्चो के खिल उठे चेहरे
बस्ती। जिले के मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती द्वारा अपनी पत्नी खुशबू आर्या बेटी अनुकृति कीर्ति के साथ प्राथमिक विद्यालय भुअर निरंजनपुर बस्ती सदर के स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मोत्सव मनाया।
हर्षोेल्लास के साथ मनाया जन्म दिन
विद्यालय में बच्चों के साथ सहज वातावरण बनाते हुए प्रश्न पूछे गये। जिसका सभी बच्चों ने पूरे जोश से जवाब दिया। विद्यालय में उपस्थित बच्चो ने कविताये सुनाई तथा उनसे सामान्य ज्ञान की बाते भी पूछी गयी। विद्यालय में उपस्थित बच्चों के साथ मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा अपने जन्मदिन का केट काटते हुए पूरे हर्षोेल्लास मनाया गया।
बच्चों में टॉफी-चॉकलेट
बच्चों को टॉफी-चॉकलेट आदि वितरित किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी स्टाफ, एआरपी अविनाश शुक्ल, डीसी, एमडीएम अमित कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

