संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला किशोर का शव
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटकता शव देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनंन फानन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी निखिल चौधरी (15वर्षीय) रामनाथ चौधरी सोमवार की शाम छत के ऊपर स्थित कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। काफी देर तक जब कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी मां कमरे में पहुंची तो बेटे को फंदे से लटकता देखकर उनके होश उड़ गए।
माता-पिता का एकलौता था निखिल
घर के बाहर आकर गुहार लगाई तो शोर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंचे आनंन फ़ानन में लोगों ने उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया जहा पर चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक निखिल चौधरी अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था।
घटना की सूचना पर पहुंचे कप्तानगज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई।

