शान से जिले भर में लहराया तिरंगा, उत्सव उमंग और उल्लास में झूमा सरवाड़
सरवाड़। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया वहीं मुख्य समारोह शहर स्थित पीएमश्री राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ जिसमें उपखण्ड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर ने झण्डारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली।
वहीं विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया इस अवसर पर समारोह में क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम अतिथि के रूप में मौजूद रहे झण्डारोहण के बाद घोष की स्वर लहरियों के साथ एनसीसी के कैडेट्स व विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। विभिन्न स्कूलों के सैंकड़ों बच्चों ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। प्रमुख स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों की मधुर धुनों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कई वर्षों की गुलामी व देश के कई नौजवानों की शहादत के बाद हम सब को आजादी नसीब हुई है। गणतंत्र दिवस हमें देश का संविधान लिखने वालों की याद दिलाता है। उन्होंने देश की आजादी में योगदान देने वाले वीर सैनिकों को याद करते हुए युवाओं से देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां समारोह के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की धुन पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
समारोह के दौरान उपखण्ड क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं समाजसेवियों तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं सहित अन्य को सम्मानित किया गया।
वहीं इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर तहसीलदार बंटीं राजपूत नगर पालिका अध्यक्ष उर्वशी जैन भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची भाजपा नेता हरिमोहन शर्मा एडवोकेट अजय पारीक एडवोकेट शैलेन्द्र जैन साहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

