फर्जी एडीएम बनकर रिसॉर्ट में जमा रहे थे धौंस, चार बदमाशों को पुलिस ने दबोचा; तीन हो गए रफूचक्कर
दरभंगाः बिहार में दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र के दलान रिसार्ट में फर्जी एडीएम बनकर धौंस जमाने में चार लोगों को होटल संचालक ने अपने कर्मियों के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, तीन लोग स्कार्पियो के साथ भागने में सफल रहे। इन सभी के खिलाफ होटल संचालक व चिकित्सक मृदुल शुक्ला ने प्राथमिक दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कार्पियो लेकर भागने में सफल रहे आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि मुख्य आरोपित अभिनव ने अपने को समस्तीपुर का एडीएम बताते हुए होटलकर्मियों को फोन किया। कहा कि रिसार्ट में दोस्तों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में आएंगे। इसके बाद आने पर वह मृदुल शुक्ला से चुनाव लड़ने से संबंधित बात करने लगा और कहा कि आपको नगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलेगा। बातचीत में उसके मुंह से शराब की गंध आई।

