पत्नी की मौत के बाद फरार हुआ पति
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पति घर से फरार हो गया है। पति पर दहेज हत्या का आरोप लगा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
पूरा मामला
पूरा मामला बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव का है। गांव की 24 वर्षीय संगीता गोस्वामी का शव आज सुबह उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला। आरोप है कि उसके पति ने दहेज के लालच में गला दबा करके हत्या कर दी। जब अन्य लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो वह घर से फरार हो गया। सीओ हर्रैया संजय सिंह, थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं।
वहीं दूसरी ओर गांव के लोगों की चर्चा है कि घटना पारिवारिक कलह के चलते घटित होना हुई है दिनों से पति-पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था। संगीता की मौत की असली वजह क्या है? यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। लेकिन संगीता के मायका पक्ष की ओर से उसके पति व अन्य लोगों पर दहेज की लालच में हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

