बस की चपेट में आने से साईकिल सवार बुजुर्ग की मौत
बस्ती। गुवरुवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के खुटहन के पास सड़क दुर्घटना में बस की चेपट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुबह करीब सात बजे नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू गांव निवाशी 70 वर्षीय राज कुमार यादव पिता स्व. शिव बालक साइकिल से अपने घर जा रहा थे। इसी बीच कंपोजिट विद्यालय खुटहन के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से शिवकुमार यादव का मौके पर मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना को जानकारी होते ही मौके पर थाना प्रभारी घटना स्थल में पहुंचकर जानकारी ली। वहीं पुलिस टीम शव पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

