पुलिस ने शांति भंग के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार
बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सुभावती पत्नी स्व. हृदयराम, भूपेंद्र कुमार पुत्र रामचंदर और सूरज पुत्र विष्णु शामिल हैं।
इन लोगों को न्यायालय एसडीएम हर्रैया के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि. वीरेन्द्र कुमार सरोज, उनि. रामाशीष यादव, मेनिका चौहान और शशांक यादव शामिल थे।

