अमेरिका से घर पहुंची इंजीनियर बेटी का भव्य स्वागत
बस्ती। अमेरिका की सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनूकृती मिश्रा का डेढ़ वर्ष बाद पहली बार रविवार को पैतृक घर हर्रैया विकास क्षेत्र तिगुनौता पहुंचने पर बेटी का जोरदार स्वागत हुआ। स्वराज ने ढोल नगाड़ों व फूलमाला से लादकर जोरदार अभिनंदन किया।
प्राथमिक शिक्षा दीक्षा
अनुकृति मिश्रा का प्राथमिक शिक्षा दीक्षा हर्रैया के लिटिल फ्लावर स्कूल में हुआ। वह हाईस्कूल की परीक्षा 2013 में उत्तीर्ण किया। इसके बाद मैट्रिक परीक्षा 2015 में लखनऊ में तथा महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज कानपुर में बीटेक की पढ़ाई वर्ष 2019 पूरी किया। इसके बाद अनुकृति मिश्रा को बेंगलुरु की एक कंपनी में 10 लाख सालाना पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद नौकरी मिली।
90 लाख सालाना पैकेज
इनकी हुनर देखकर अमेरिका की एक कंपनी ने 90 लाख सालाना पैकेज पर ऑफर आया। अनुकृति मिश्रा ने बेंगलुरु से नौकरी छोड़कर 23 अगस्त 2023 को अमेरिका के सियाटल शहर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी कर रही हैं।
सेवानिवृत प्रधानाध्यापक
उनकी शिक्षा दीक्षा इनके सेवानिवृत प्रधानाध्यापक बाबा शिव प्रसाद ने किया। जबकि उनकी माता रोहणी मिश्रा ग्रहणी है। इनके पिता पहले ही निधन हो गया था। यह एक भाई व एक बहन है। इनके भाई अनामय मिश्रा बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर तैनात है। बेटी की घर पहुंचने मां की आंखों में खुशबू के आंसू छलक उठे। बाबा गले लगा कर स्वागत किया। परिवार के लोग बेटी की इस उपलब्धि पर अपने आप को बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।
अनुकृति मिश्रा ने
अनुकृति मिश्रा ने यह श्रेय अपने बाबा व माता व गुरुजनों को दिया। गांव राजकुमार मिश्रा,मामा बीके शुक्ला, शिवाकांत मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, माधवदास ओझा, शिवकुमार मिश्रा,नीरज व शालू ने खुशी इजहार किया।

