मनबढ़ों ने महिला को पीटा, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोमा गांव निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कहा है कि गांव के मनबढ भूमि विवाद में उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसको घर में नहीं रहने दे रहे हैं।
सोमा गांव की संध्या ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने चार दिसंबर को सुबह 11.30 बजे भूमि विवाद में जबरन उसके घर में घुसकर लाठी डंडे से उस पर हमला कर दिया। अपशब्द कहते हुए जानमाल धमकी दी। मनबढों के आंतक से वह अपने घर में नहीं रह पा रही हैं। यही नहीं, उसके खूंटे पर बंधी भैंस को भी खोलकर भगा दिया है। इस संबंध में कप्तानगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक दीपक दूबे ने बताया कि महिला को रविवार को सुबह थाने पर बुलाया गया है।