किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस...
बस्ती। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंद कालोनी में किशोरी का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। शव कमरे में पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।
स्वजन के अनुसार
स्वजन के अनुसार वह मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थी। विवेकानंद कालोनी निवासी विकास कुमार आर्या की 15 वर्ष की बेटी समीक्षा शहर के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। कमरे में अंदर पंखे के सहारे समीक्षा का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने पूछताछ कर घटना की वजह के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया।
सीओ सिटी ने बताया
सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मृत्यु की वजह का पता चल सकेगा।


