बेखौफ चोरों के हौसले बुलंद, दुकान से लाखों की चोरी
बस्ती। बेख़ौफ़ चोरों ने बीती रात किराने की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखो का सामान उठा ले गये। सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं। चोरी की घटना होने से पूरे कस्बे के दुकानदार दहशत में है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतास गाँव के रहने वाले अली अहमद (लल्लन) कप्तानगंज कस्बे के हाइवे से सटे किराना की दुकान चलाते हैं। अली अहमद के मुताबिक वे रात 10 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। बीती रात चोरो ने दुकान में लगा तीन ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसे वहां पर रखा 40 हजार नकदी और कीमती सामान उठा ले गये। सुबह 9 बजे जब दुकान खोलने के लिये आये तो दुकान का ताला टूटा मिला और शटर को भी उठाया गया था। अली अहमद ने घटना की सूचना पीआरबी 112 को दिया।पुलिस की मौजूदगी में दुकान खोला गया तो दुकान में रखा 40 हजार नकदी और कीमती सामान गायब मिला।
सूचना पर आसपास के लोग जुट गये और थाने की पुलिस भी पहुँच गई आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी।इसके पहले भी चोरो ने कस्बे के एसबीआई बैंक के बगल और टीनिच रोड पर अम्बे बैटरी सर्विस से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। उसके बाद भी पुलिस चोरी रोकने के प्रति उदासीन बनी हुई हैं जिसके चलते किराना की दुकान में कक की घटना को अंजाम दे चुके है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया मामला संज्ञान में है छानबीन किया जा रहा हैं।


