रंजिश में हुए मारपीट में एक घायल, मुकदमा
बस्ती। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर छपिया गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों के मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अजय तिवारी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है।
कि रंजिश को लेकर गांव के मोतीलाल चौधरी, मुलायम, बलिराम व रामबरन चौधरी ने बुधवार की रात असनहरा से घर वापस लौटते समय उन्हें मारा पीटा व जानमाल की धमकी दी।


