दो बाइकों की टक्कर एक की मौत,दो घायल
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर शुक्रवार की देर रात मोटरसाइकिल व स्कूटी सवार की आमने सामने टक्कर हो गई।जिसमे स्कूटी सवार पिता पुत्र व मोटरसाइकिल सवार 25बर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो घायलो को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।इलाज के दौरान स्कूटी सवार एक युवक की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर मे भोर मे मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा गांव निवासी घपालू गुप्ता उम्र 40बर्ष अपने बेटे अभिषेक गुप्ता उम्र 15बर्ष के साथ स्कूटी से अगौना बाजार ब्रेड(पाव)खरीदने गए थे।वहाँ से वापस डेईडिहा पहुंचे ही थे की सामने से पैसन प्रो बाइक सवार देवेंद्र उम्र 25की आपस मे जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने तीनो घायलो को जिला अस्पताल भेजवाया। जंहा पर घपालू गुप्ता के सर मे व उनके बेटे अभिषेक गुप्ता की पैर मे ज्यादा चोट के कारण हालात गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।जबकि मोटरसाइकिल सवार देवेन्द्र का इलाज जिला अस्पताल बस्ती चल रहा है। सुबह मेडिकल कालेज गोरखपुर मे इलाज के दौरान घपालू की मौत हो गई।बेटे अभिषेक के पैर मे गंभीर चोट होने के कारण मेडिकल कालेज मे ही इलाज चल रहा है।
घपालू की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल
घपालू गुप्ता शुकुलपुरा बाजार मे फास्ट फूड की दुकान चलाते थे।देर रात वह स्कूटी से अपने बेटे के संग ब्रेड(पाव) खरीदने अगौना बाजार गए थे। मौत की खबर से पत्नी शकुंतला बडा बेटा युवराज 17बर्ष,अभिषेक 15 बर्ष,बेटी बैष्णवी 11बर्ष पत्नी शकुंतला व 80 बर्षीय माता का रो रोकर बुरा हाल है।


