कप्तानगंज प्रखंड में पड़ा शिलापट्ट विकास कार्य का खोल रहा पोल...
बस्ती। जिले के विकास खंड कप्तानगंज के मनरेगा से संबंधित एक नया मामला सामने आया। सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना है। यह योजना धरातल पर कैसी चल रही है शायद आप जानते ही होंगे। अकसर मनरेगा में फर्जी हाजिरी, मनरेगा घोटाला की खबरें तो पढ़ते ही होंगे।
इसी से जुड़ा एक और मामला कप्तानगंज से सामने आया। सरकार कि मनसा थी कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के तहत लोगों को रोजगार मिले। लोगों को अच्छी सड़क के साथ हर सुविधाएं मिल सके। लेकिन विकासखंड कप्तानगंज में 2022 से रखा शिलापट्ट विकासखंड के कार्य का पोल खोल कर रख दिया है।
जिले के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य संजय चौधरी, डीएम प्रियंका निरंजन, विधायक आदि का नाम सुंदर शब्दों में लिखा कर ब्लाक परिसर में पड़ा शिलापट्ट विकास कार्य का गवाही दे रहा है।
शिलापट्ट में संबंधित ग्राम पंचायत में कार्य को पूरा दिखाया गया है अब सवाल यह है कि यह केवल कागजों में है या फिर बिना कार्य हुए पूरा कर कार्य देखा दिया गया है।
मामले में बीडीओ कप्तानगंज ने कहा मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही कार्य देख कर लगवाया जाएगा।


