भव्य महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बच्चों ने नृत्य कर दिखाया...
बस्ती। जिले के नगर पंचायत कप्तानगंज सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पर मंगलवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर भक्तिमय माहौल में बनारस घाट की तर्ज पर श्रद्धालुओं ने भव्य महा आरती किया। इस दौरान बीआरएस एकेडमी के छात्राओं द्वारा मनमोहक दीप योग का किया गया, छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पधारे श्रद्धालुओ ने पूजा की थाल में पुष्प एवं घी का दीपक लेकर महा आरती किया।
आचार्य रामकमल सिंह अवधेश पंडित के द्वारा सभी देवताओं का आवाहन कर विधिविधान से हवन कराने के पश्चात श्रद्धा पूर्वक वेद मंत्रोच्चारण के साथ संगीतमयी आरती कराया। आरती करते वक्त श्रद्धालुओ ने गणेश जी, विष्णु भगवान, लक्ष्मी माता, मां दुर्गा, हनुमान जी, भोलेनाथ, आदि के भक्ति के गंगा में गोता लगाते हुये भाव विभोर होकर झूमकर आरती गाया। महा आरती के वक्त सैकड़ों महिला, पुरुष, बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का आयोजन जी प्रणाम गंगा समग्र पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचयन महा अभियान के संरक्षक अशोक तिवारी, भाजपा वरिष्ठ नेता सिद्वार्थ शंकर मिश्रा, अमरेश पाण्डेय भोजपुरी गायक, व्यापार मण्डल संगठन अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी, महामंत्री नरेंद्र कसौधन, रणधीर सिंह, चंद्रिका प्रसाद पाठक आद्या प्रसाद तिवारी के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
इस दौरान गोरक्ष प्रांत संयोजक राज किशोर भाईजी,पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेंद्र गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक मिश्रा, सुखराम गौड़, वीरेंद्र मिश्रा, राकेश द्विवेदी, डॉ चक्रधर द्विवेदी, राम सिंह, अनिल तिवारी, ध्रुव पाठक, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



