सहायक अध्यापक समेत चार पर केस
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय साड़ीदीन दयाल में तैनात सहायक अध्यापक योगेन्द्र सिंह निवासी पिकौरा थाना पैकोलिया समेत चार लोगों पर पुलिस ने धमकी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। कप्तानगंज पुलिस ने यह कार्रवाई दुर्गेश सिंह पुत्र देवदत्त सिंह निवासी पिकौरा थाना पैकोलिया की तहरीर पर की है।


