दूसरी तिमाही में इन्फोसिस और विप्रो का शुद्ध लाभ बढ़ा
नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी आइटी कंपनी इन्फोसिस को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 6,506 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 4.7 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि वित्तीय उद्योग के प्रमुख ग्राहकों की ओर से मांग में सुधार के चलते चालू वित्त वर्ष में राजस्व वृद्धि 3.75 से 4.5 प्रतिशत तक रह सकती है। कंपनी ने राजस्व में 3-4 प्रतिशत तक की वृद्धि रहने का अनुमान जताया था।
दूसरी ओर, आइटी कंपनी विप्रो ने गुरुवार को बताया कि जुलाई- सितंबर 2024 के दौरान उसका शुद्ध लाभ 21.2 प्रतिशत बढ़कर 3,208.8 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, इस दौरान कंपनी का संचालन राजस्व 0.95 प्रतिशत घटकर 22,301.6 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने राजस्व वृद्धि, आर्डर और मार्जिन लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद जताई है।


