भीषण सड़क हादसा; खड़े ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, चार की मौत
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जवा थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया। मुरादाबाद हाईवे पर कस्बा छेरत के पास शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़ी सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार बुलंदशहर के चार युवकों की मृत्यु हो गई। सभी मेला देखने गए थे। किसी के पास हेलमेट नहीं था।
मरने वाले युवकों के नाम
मरने वाले युवकों के नाम विकास, यश, रवि और सुनील हैं। वहीं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) के किनारे कैंटर वाहन खड़ा कर बगल में ही लघुशंका करते दो भाई समेत चार व्यक्तियों को ट्रक ने रौंद दिया। इनमें शामिल हिस्ट्रीशीटर समेत तीन व्यक्त्तियों की मौत हो गई।
हिस्ट्रीशीटर का सिर धड़ से अलग
हिस्ट्रीशीटर का सिर धड़ से अलग हो गया। एक व्यक्ति घायल हो गया। मरने वालों में हापुड़ के 40 वर्षीय नन्हे, 26 वर्षीय राजा और गाजियाबाद के 42 वर्षीय आकिल शामिल है। चांदीनगर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि नन्हे धौलाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध 15 मुकदमे दर्ज हैं।


