खेरागढ़ में गिट्टी से भरे डंपर ने बुजुर्ग को कुचला, मृत्यु
खैरागढ़ः कागारौल चौराहा पर सोमवार को गिट्टी से भरे ड डंपर ने सड़क सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। हादसे में से में बुजुर्ग की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कस्बा के 70 वर्षीय ओमप्रकाश अग्रवाल शाम छह बजे कस्बे के कागारील चौराहा पर सड़क पार कर रहे थे, तभी उंटगिर चौराहे की ओर से आए गिट्टी से भरे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में ओमप्रकाश की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ भाग निकला। पुलिस ने बताया कि डंपर को जब्त कर लिया है

