टीवी लगा विज्ञापन चलाने के नाम पर ठगे 20 लाख
कानपुर : टीवी लगा विज्ञापन चलाने का झांसा देकर ठगों ने 20 लाख का चूना लगा दिया। पीड़ित ने गोविंद नगर थाने में आठ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
![]() |
| संकेत |
गुजैनी निवासी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि कल्याणपुर निवासी विशाल कश्यप ने कहा था कि वह नोएडा गौतमबुद्ध नगर की सिटी प्राइम ब्राडकास्टिंग कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर झींझक निवासी कार्तिक शर्मा व अनिल शर्मा के यहां एजेंट है। कंपनी घर व प्रतिष्ठान में टीवी लगवाकर विज्ञापन चलवाती है और किराया देती है। विशाल ने कार्तिक, कंपनी के फाउंडर अनुज, संचालिका नेहा तिवारी, ममता शर्मा, पूनम सिंह से मिलवाया। 12 टीवी लगवाए और छह माह में 20 लाख की सिक्योरिटी दी। नोएडा सेक्टर 18 स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में आरटीजीएस किया था। गोविंद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


